मोगा में युवक का शव मिला:राहगीरों ने मंदिर के सामने खाली प्लॉट में पड़ा देखा, पहचान होना बाकी

पंजाब के मोगा में आज एक युवक का शव मिला। राहगीरों ने खाली प्लॉट में देख इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने समाज सेवा सोसाइटी की मदद से शव को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घटना कोटकपूरा बाईपास स्थित साईं धाम मंदिर के सामने एक खाली प्लॉट की है। समाज सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष गुरसेवक सिंह सन्यासी को सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची। शव को मोगा के सरकारी अस्पताल में भेजा गया। अस्पताल में शव को 72 घंटे तक रखा जाएगा।थाना सिटी साउथ के इंचार्ज वरुण कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले को लेकर आस-पास के थानों से संपर्क कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *