मोगा में युवक से 6.7 लाख ठगे:ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच दिया, तमिलनाडू-पुणे के ठगों ने फंसाया

मोगा में एक युवक को ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 6.7 लाख रुपए ठग लिए। घटना कस्बा धर्मकोट की है। तमिलनाडु की रहने वाली महिला और पुणे के व्यक्ति के खिलाफ थाना साइबर सेल में मामला दर्ज हुआ है। जांच अधिकारी परमजीत कौर ने कहा कि कुलविंदर पाल सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि तमिलनाडु की रहने वाली महिला और पुणे के व्यक्ति ने मुझे ट्रेडिंग का लालच देकर 6.7 लाख रुपए की ठगी कर ली। मैंने कई बार उनसे तालमेल करने की कोशिश की परंतु उन्होंने मेरे पैसे वापिस नहीं किए। कुलविंदर पाल सिंह के बयान पर तमिलनाडु की रहने वाली जया लक्ष्मी और पुणे के रहने वाले कांबले अक्षय के ऊपर मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे टीमें बनाकर आगे कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *