मोगा में पुलिस ने लूटपाट गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उनके पास से कार और पिस्टल बरामद की गई। थाना सिटी साउथ के मुखी गुलजिंदरपाल के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना पर रेलवे रोड स्थित एक खाली प्लॉट से 5 आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जसविंदर सिंह और जश्नप्रीत (जिला मोगा), सुखवीर सिंह और कर्ण (जिला फिरोजपुर) तथा प्रीत कुमार (सराभा नगर, लुधियाना) के रूप में हुई है। आरोपियों पर पहले दर्ज हैं दो-दो केस आरोपियों के कब्जे से 32 बोर की पिस्टल, एक स्विफ्ट कार और बिना नंबर की एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत दो-दो मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मौजूदा मामले में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच के लिए आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।


