मोगा में विधवा महिला के घर फायरिंग:पीड़िता बोली- चाचा ससुर रखता था बुरी नजर; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

मोगा में विधवा महिला के घर चाचा ससुर ने अपने साथी के साथ मिलकर फायरिंग कर दी। महिला ने कहा कि आरोपी उसपर बुरी नजर रखता था। पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हिमतपुरा गांव निवासी पीड़ित महिला मनदीप कौर ने कहा के उसके पति की पांच साल पहले मौत हो गई थी। वह अपने बेटे के साथ रहती थी। 9 महीने पहले उसके बेटे की भी मौत हो गई। जिसके बाद वह घर में अकेली रहती है। महिला ने कहा कि उसके साथ वाले मकान में चाचा ससुर बलबीर सिंह रहता है, तो मेरे पर बुरी नजर रखता था। 17 दिसंबर को देर रात बलबीर सिंह और उसका साथी कर्मजीत सिंह ने मेरे घर के बाहर फायरिंग की और गाली गलौच की। महिला ने कहा कि उसने इस घटना की सूचना 112 पर कॉल करे दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच कर रही पुलिस थाना प्रभारी हरविंदर सिंह ने कहा कि सूचना मिली थी के गांव हिमतपुरा निवासी मनदीप कौर को उसके चाचा ससुर बलबीर सिंह परेशान की रहा है। देर रात बलबीर सिंह ने आपने साथी के साथ मिलकर मनदीप कौर के घर के बाहर फायरिंग भी की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *