मोगा में सरपंच पर फायरिंग, गंभीर घायल:फॉर्च्यूनर में सवार होकर आए हमलावर, पुरानी रंजिश में दिया वारदात को अंजाम

मोगा जिले के कस्बा बाघा पुराना में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस हमले में दोहदर गांव के मौजूदा सरपंच हैप्पी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना पुरानी रंजिश का परिणाम बताई जा रही है। कुछ अज्ञात हमलावर एक फॉर्च्यूनर गाड़ी में आए और उन्होंने सरपंच हैप्पी पर अचानक कई गोलियां चलाईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोलियां लगने से सरपंच हैप्पी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है और उन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। एसएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। मोगा के एसएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस टीमों को जांच के आदेश दिए। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इस घटना के बाद बाघा पुराना और आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *