मोगा में साइकिल सवार बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत:बेसहारा पशु ने टक्कर मारी; पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव सिविल अस्पताल रखवाया

मोगा जिले के बाघा पुराना-निहाल सिंह वाला रोड पर गांव नथों के पास एक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। साइकिल पर जा रहे बुजुर्ग को एक बेसहारा पशु ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज से पहले ही उनकी जान चली गई।मृतक की पहचान 70 वर्षीय मंगल सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगल सिंह किसी निजी काम से साइकिल पर सवार होकर गांव नथों की ओर जा रहे थे। गांव नथों के पास अचानक एक बेसहारा पशु उनकी साइकिल के सामने आ गया और उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मंगल सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग को संभाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस संबंध में थाना बाघा पुराना के एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। जिसका पोस्टमार्टम शनिवार को करवाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस घटना से इलाके में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं की समस्या का समाधान करने की मांग की है, क्योंकि ऐसे पशु अक्सर हादसों का कारण बनते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *