मोगा में सुखबीर बादल का AAP पर तंज:बोले- रिमोट कंट्रोल से चल रही मान सरकार, 22 मार्च की ‘पंजाब बचाओ रैली का आह्वान

शिरोमणि अकाली दल (SAD) के सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल मोगा के नूरगढ़ स्टड फार्म, सिंहांवाला पहुंचे। जहां उन्होंने शिरोमणि अकाली दल हल्का मोगा के इंचार्ज संजीत सिंह सन्नी गिल के फार्म पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बादल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के लोग अब शिरोमणि अकाली दल की ओर देख रहे हैं। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए अभी से तैयारी शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली से रिमोट कंट्रोल द्वारा चल रही इस सरकार को हटाना समय की मांग है। मान सरकार पर साधा निशाना बादल के अनुसार, पंजाब को फिर से खुशहाल और विकासशील बनाने के लिए प्रदेश की बागडोर अकाली दल के हाथों में सौंपना आवश्यक है। सुखबीर बादल ने कांग्रेस सरकार पर प्रदेश को लूटने का आरोप लगाया और कहा कि अब AAP सरकार के दिल्ली स्थित आकाओं ने पंजाब को नुकसान पहुंचाया है। पंजाब बचाओ रैली का आह्वान उन्होंने दावा किया कि लोग अब इन नीतियों को समझ चुके हैं और विकास के लिए क्षेत्रीय पार्टी की सरकार को आवश्यक मानते हैं। बादल ने यह भी दावा किया कि आने वाले समय में अन्य पार्टियों के कई वरिष्ठ नेता अकाली दल में शामिल होंगे, जिससे पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने और AAP सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने की अपील की। भारी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद इसके साथ ही, उन्होंने सभी से 22 मार्च को मोगा में आयोजित होने वाली ‘पंजाब बचाओ रैली’ में बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस अवसर पर संजीत सिंह सन्नी गिल ने कहा कि 2027 के चुनावों में मोगा जिले की चारों विधानसभा सीटें जीतकर सुखबीर सिंह बादल के हाथ मजबूत किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 22 मार्च की रैली ऐतिहासिक साबित होगी।
इस मौके पर एडवोकेट विजय धीर और करमचंद चंडालिया सहित कई साथियों ने पार्टी में शामिल होकर नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *