मोगा में स्कूल गेट का ताला तोड़कर चोरी:एलईडी, प्रिंटर, प्रोजेक्टर सहित अन्य सामान चोरी, सीसीटीवी फुटेज की सहायत से चोरों की तलाश

मोगा जिले में थाना सदर के अंतर्गत गांव डरोलीभाई स्थित माता दमोदरी खालसा कॉलेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चोरी की घटना सामने आई है। जहां अज्ञात चोर 28 फरवरी की रात स्कूल से हजारों रुपए का सामान चुराकर फरार हो गए। बता दे कि स्कूल स्टाफ को सुबह घटना का पता चला, जब उन्होंने कमरों के ताले टूटे हुए पाए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। स्कूल प्रिंसिपल की शिकायत पर थाना सदर में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। स्कूल में 70 हजार का सामान चोरी वहीं जांच अधिकारी सहायक थानेदार सुखदेव सिंह ने बताया कि चोरों ने स्कूल से एक एलईडी, एक प्रिंटर, एक डीवीआर, नौ मॉनिटर, चार सीपीयू और एक प्रोजेक्टर चुराया है। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत लगभग 70 हजार रुपये है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिल सके। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि चोरों को स्कूल परिसर और वहां रखे सामान की पहले से जानकारी थी।पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, स्कूल प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के अतिरिक्त कदम उठाने की बात कही है। इस घटना से इलाके के लोगों में चिंता का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *