मोगा में हथियारबंद युवकों ने DJ संचालक को पीटा:सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; हमलावरों की तलाश जारी

पंजाब के मोगा जिले के कोटईसे खां में मसीतां रोड पर डीजे संचालक संदीप सिंह सनी पर कुछ नौजवानों ने बुरी तरह हमला कर दिया। इस मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। गंभीर रूप से घायल संदीप सिंह को सिविल अस्पताल मोगा में भर्ती कराया गया है। मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस थाना कोटईसे खां के प्रभारी जनक राज ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने संदीप सिंह से घटना की पूरी जानकारी ली है। मामले की जांच हवलदार यादविन्द्र सिंह कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, संदीप सिंह के बयान पर गांव दातेवाल के छिन्द्र सिंह, कोटईसे खां के किन्द्र सिंह और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शक के चलते किया हमला जांच अधिकारी हवलदार यादविन्द्र सिंह ने बताया कि संदीप सिंह ने अपने बयान में कहा कि छिन्द्र सिंह ने शक के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला किया था। जांच अधिकारी ने आश्वासन दिया कि पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि कथित आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही सच्चाई सामने आने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *