मोगा में हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार:सूचना पर पुलिस की रेड, पूछताछ में बोले-फरीदकोट के युवक से खरीदी

पंजाब के मोगा जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर सीआईए स्टाफ ने रोडे गांव के पास से दो आरोपियों को मोटरसाइकिल समेत पकड़ा। उनके पास से 255 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। उसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पकड़े गए आरोपियों की हुई पहचान डीएसपी डी. सुख अमृत सिंह के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरतेज सिंह और विक्रमजीत सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि हेरोइन फरीदकोट के रहने वाले हरप्रीत सिंह से ली थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हरप्रीत सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। थाना समालसर में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *