मोची समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता में संतरामपुर विजेता

डूंगरपुर| पंच मोची समाज की 23 पंच युवा स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला लक्ष्मण मैदान में खेला गया। रविवार को चौखला अध्यक्ष जयंतीलाल, उपाध्यक्ष दीपक राठौर, सचिव शिवराम, कोषाध्यक्ष शिवराम, संरक्षक नानालाल की उपस्थिति में सेमीफाइनल और फाइनल ने मुकाबले खेले गए। फाइनल मुकाबला खेरवाड़ा इलेवन और संतरामपुर इलेवन के बिच खेला गया जिसमे संतरामपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 143 राण बनाए जिसमे भरत के बहुमूल्य 42 रनों का सहयोग रहा । जवाब में उतरी खेरवाड़ा इलेवन केवल 111 रन ही बना सकी। संतरामपुर ने 32 रन से जीत हासिल की। मेन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार प्रमोद को दिया गया जिसने 40 रन बनाये और 4 विकेट भी लिए। मैच के दौरान समाजजनों की उपस्थिति ने सभी मैच का भरपूर आनंद लिया। इस प्रतियोगिता में मोची समाज की 10 टीमों ने भाग लिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *