परीक्षा का नाम सुनते ही छात्रों के मन में एक अलग तरह की घबराहट और दबाव महसूस होने लगता है। लेकिन परीक्षा का दबाव होना स्वाभाविक है, परंतु अत्यधिक तनाव से परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है। इसी विषय पर मोटिवेशनल स्पीकर उदय सिंह ने एक स्कूल में आयोजित सेमिनार में छात्रों को परीक्षा से जुड़े टिप्स साझा किए। उदय सिंह ने कहा- यदि हम परीक्षा के परिणाम पर अत्यधिक ध्यान देंगे तो तनाव बढ़ेगा, जिससे हमारी परफॉर्मेंस पर नकारात्मक असर पड़ेगा। इसके बजाय, हमें अपनी तैयारी और रोजाना के सुधार पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए, जो परीक्षा की तैयारी को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। बेहतर परीक्षा तैयारी के लिए इनका रखें ध्यान… 1. अध्ययन की जगह को सही तरीके से व्यवस्थित करें पढ़ाई के लिए एक ऐसी जगह चुनें जो आपको अच्छा महसूस कराए। वहां महत्वपूर्ण सूचनाएं, मोटिवेशनल मैसेज और सकारात्मक माहौल हो। यह एक बहुत जरूरी कदम है, जिसे नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए। 2. लक्ष्य तय करें और समय का सही प्रबंधन करें परीक्षा में किन चैप्टर्स से कितने अंक के प्रश्न आएंगे, यह जानना जरूरी है। इससे आप अपनी प्राथमिकताएं तय कर सकते हैं और पढ़ाई की रणनीति बना सकते हैं। 3. आसान से शुरू करें और धीरे-धीरे कठिन टॉपिक्स पर जाएं शुरुआत में ज्यादा कठिन विषयों को पढ़ने से दिमाग जल्दी थक सकता है। इसलिए पहले आसान टॉपिक्स से शुरू करें और धीरे-धीरे मुश्किल विषयों की ओर बढ़ें। 4. अपनी ऊर्जा के अनुसार पढ़ाई करें जब आप ऊर्जा से भरपूर हों, तब कठिन विषयों का अध्ययन करें और जब आप थकान महसूस करें, तो हल्के या रुचिकर विषय पढ़ें। इससे पढ़ाई अधिक प्रभावी होगी। 5. 60 मिनट पढ़ाई के बाद 10 मिनट का ब्रेक लें लगातार पढ़ाई करने से रजिस्ट्रेशन रेट (याद करने की क्षमता) कम हो जाती है। हर एक घंटे के बाद 10 मिनट का ब्रेक लेना जरूरी है, ताकि दिमाग तरोताजा बना रहे। 6. परीक्षा से पहले प्रैक्टिस टेस्ट दें जिस समय पर परीक्षा होनी है, उसी समय पर घर पर अभ्यास करें। इससे आपका दिमाग उसी समय पढ़ाई के लिए तैयार हो जाएगा और परीक्षा के दौरान कोई परेशानी नहीं होगी। परीक्षा के दिनों में रखें मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान


