डूंगरपुर| कोतवाली पुलिस ने रविवार को ऑपरेशन एरिया डॉमिनेशन के तहत कार्यवाही करते हुए एक स्थाई वारंटी को गुजरात से गिरफ्तार किया। थानाधिकारी भगवानलाल ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के निर्देशन में जिले में अवैध व असमाजिक गतिविधियों करने वाले की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाने की विशेष टीम दबिश देते हुए एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। विशेष टीम ने गुजरात के मोड़ासा निवासा नासीर पुत्र युसुफ पठान को मोड़ासा से गिरफ्तार किया है।


