कांकेर| समाज कल्याण विभाग द्वारा मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हांकित वृद्धजनों को प्रथम चरण में 27 फरवरी को रायपुर एम्स हेतु रवाना किया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा संचालित अटल अभ्युदय योजना अंतर्गत वृध्दजनों मोतियाबिंद का निशुल्क ऑपरेशन एम्स रायपुर में किया जा रहा है। उप संचालक समाज कल्याण विभाग ने बताया कि इसके लिए 50 वृद्धजनों के निशुल्क ऑपरेशन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण में नरहरपुर एवं भानुप्रतापपुर ब्लॉक के 15 वृद्धजनों को समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ ऑपरेशन के लिए भेजा जाएगा, जहां उनके आवासीय एवं भोजन सहित आवश्यक जांच पूर्णतः निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।


