मोतियाबिंद शिविर में 64 मरीजों का ऑपरेशन

गढ़वा | रंका रोड स्थित साई नेत्रालय एंड हॉस्पिटल चश्माघर में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 64 मरीजों का सफलता ूर्वक ऑपरेशन किया गया। शिविर के अंतर्गत सभी मरीजों का आधुनिक तकनीक से मोतियाबिंद ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपण किया गया। इस दौरान मरीजों को निःशुल्क दवा, चश्मा एवं भोजन की भी व्यवस्था की गई, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस अवसर पर साई नेत्रालय एंड हॉस्पिटल के निदेशक लायन तौकीर अहमद ने बताया कि अस्पताल द्वारा जनहित में इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आंखों से संबंधित बीमारियां, विशेषकर मोतियाबिंद, ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में एक गंभीर समस्या बनी हुई है। समय पर इलाज के अभाव में कई लोग दृष्टिहीनता की ओर बढ़ जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रबंधन द्वारा नियमित रूप से निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कार्यक्रम जिला अंधापन नियंत्रण समिति, गढ़वा एवं जन विकास ट्रस्ट के संयुक्त सहयोग से संचालित किया जा रहा है। शिविर में ऑपरेशन करने वाली चिकित्सकीय टीम में अनुभवी नेत्र सर्जन डॉ. अनुज तिवारी शामिल थे। उनके साथ नेत्र सहायक अनुज तिवारी, डॉ. शशिकांत और अमीषा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरी चिकित्सकीय टीम ने अत्यंत सावधानी और समर्पण के साथ सभी ऑपरेशन सफलता ूर्वक संपन्न कराए। कार्यक्रम को सफल बनाने में अजहर, नीतू और रेहान का भी सराहनीय सहयोग रहा। वहीं शिविर के दौरान संस्था के संरक्षक तनवीर अहमद की उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक प्रेरणादायक बना दिया। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के लिए इस प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं अत्यंत आवश्यक हैं और आगे भी ऐसे कार्यक्रम लगातार जारी रहना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *