मोदी को फैसले के बारे में पूरी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए : सांसद

लोहरदगा | अमेरिका द्वारा 25 प्रतिशत कर लगाने पर ट्रैफिक और भारत पर जुर्माना लगाने के मुद्दे पर लोहरदगा लोकसभा के कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि ट्रंप ने भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है। न तो सरकार और न ही पीएम मोदी ने सदन में कोई बयान दिया और ना ही जिम्मेवारी ली। क्या हम इतने कमजोर हो गए हैं की रणनीतियों पर चर्चा करने पर भी ट्रंप हस्तक्षेप करते हैं? जब हम व्यापार संतुलन पर चर्चा करते हैं, खासकर जब हमारा अमेरिका के साथ लगभग 130 बिलियन डॉलर का व्यापार है। इस पर हमारी स्थिति मजबूत है, इसलिए अमेरिका के लिए हम पर हावी होने का कोई कारण नहीं है। पीएम मोदी को आगे आना चाहिए भारत के फैसले के बारे में पूरी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। हमें एक संप्रभु देश है, लेकिन इस तरह का हस्तक्षेप राष्ट्रीय गरिमा के विपरीत है। लोहरदगा | रोहित उरांव के प्रयास से मरीज की रांची रिम्स में सफल ऑपरेशन हुआ। जानकारी अनुसार शहरी क्षेत्र के अपार बाजार निवासी संजय खत्री की बहन दीप्ति शिखा खत्री गंभीर बीमारी से ग्रसित थी। जिनका इलाज पूर्व में भी कई संस्थानों में कराया जा रहा था। वहीं मरीज के परिजनों ने के विधायक डा रामेश्वर उरांव के पुत्र युवा नेता रोहित उरांव से बेहतर इलाज के लिए संपर्क किया। जिसके बाद सभी की सहमति से रांची रिम्स में इलाज के लिए मरीज को भर्ती किया गया। वहीं रिम्स प्रबंधन व अस्पताल के डाक्टरों से परामर्श के लिए स्वस्थ प्रभारी सिकन्दर खान को भेजा गया। वहीं मरीज का सफल इलाज हुआ। मरीज के परिजनों ने रोहित उरांव का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *