मोदी-शाह, अश्विनी वैष्णव और आरआर पाटिल से मिले सीएम साय:पीएम मोदी राज्योत्सव में आएंगे; कल से रायपुर-जबलपुर के लिए नई ट्रेन

छत्तीसगढ़ सरकार इस बार राज्योत्सव को अमृत रजत महोत्सव के रूप में मनाने जा रही है। राज्य के रजत जयंती वर्ष में आयोजित होने वाले इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात कर उन्हें इस महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। वहीं रायपुर से जबलपुर तक नई ट्रेन 3 अगस्त से शुरू होगी। साय ने पीएम के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मोदी को विजन 2047 की जानकारी दी। उन्होंने बताया बताया, राज्य सरकार ने ‘अंजोर विजन @2047’ दस्तावेज तैयार किया है। जो विकसित भारत के लक्ष्य को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ के समावेशी और सतत विकास की रूपरेखा प्रस्तुत करता है। शेष| पेज 3 बोधघाट प्रोजेक्ट में तेजी सीएम साय ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात कर राज्य की महत्वपूर्ण जल परियोजनाओं के साथ ही बोधघाट बहुउद्देशीय परियोजना पर विस्तार से चर्चा की। साय ने बताया, बस्तर दशकों से विकास की मुख्यधारा से पीछे रहा है। बस्तर के लिए बोधघाट परियोजना से लगभग 8 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई और 125 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। प्रदेश को मिली नई ट्रेन सुविधा 3अगस्त से रायपुर-जबलपुर नई एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सीएम साय को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। वैष्णव ने बताया, राज्य में 44,657 करोड़ की लागत से विभिन्न रेलवे परियोजनाएं प्रगति पर हैं। 2025 के बजट में छत्तीसगढ़ को रिकॉर्ड 6,925 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। प्रदेश के 32 रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त किया जा रहा है। शाह को बताया- अब तक 445 नक्सली मारे गए साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर बताया माओवादी के खिलाफ अभियानों में पिछले डेढ़ वर्षों में बड़ी सफलता मिली है। दिसंबर 2023 से अब तक 33 बड़ी मुठभेड़ों में 445 माओवादी मारे गए। वहीं, 1554 माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं, एवं 1588 ने आत्मसमर्पण किया है। शाह ने नक्सल उन्मूलन के प्रयासों पर राज्य सरकार की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *