भास्कर न्यूज | दामापुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर बुधवार को कुंडा मंडल के शक्तिकेंद्र दामापुर और डोंगरिया में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और ग्रामीण शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि 2014 के बाद किसानों के जीवन में बड़ा बदलाव आया। प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, जिसे पूरा किया। देश के 11 करोड़ किसानों को 3.7 लाख करोड़ रुपए किसान सम्मान निधि के रूप में मिले। प्रधानमंत्री के सपनों का भारत अब दिखने लगा है। डोंगरिया में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शक्तिकेंद्र प्रभारी महेंद्र घृतलहरे, कुंडा मंडल महामंत्री मनहरण साहू रहे। दामापुर शक्ति केंद्र प्रभारी संतोष ध्रुव, सुमन ढीमर, परस सिंगरौल, जनपद सदस्य प्रतिनिधि अश्वनी यदु, दाऊ राम वर्मा, डॉ. भारत यादव, नारायण साहू, बूथ अध्यक्ष दामापुर सुरेश चंद्रवंशी, सुरेश चंद्रवंशी मौजूद रहे।