मोदी 29 दिसंबर को दिल्ली चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे:देश के पहले सेमी हाई-स्पीड ट्रेन कॉरिडोर के तीसरे फेज का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 दिसंबर को दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा के चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। इस हफ्ते वे दो रैलियों में हिस्सा लेंगे। दूसरी रैली 3 जनवरी को होगी। PM मोदी 29 दिसंबर को रिठाला में एक नई मेट्रो लाइन की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही वे देश के पहले सेमी हाई-स्पीड ट्रेन कॉरिडोर के तीसरे फेज का भी उद्घाटन करेंगे। इस प्रोजेक्ट को दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल प्रोजेक्ट भी कहते हैं। इसके बाद PM मोदी रोहिणी के जापानी पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी की दिल्ली इकाई ने इसके लिए मंडल अध्यक्षों से कम से कम 2 बस भरकर लोगों को लाने के लिए कहा है। वहीं, 3 जनवरी के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उत्तर-पूर्वी दिल्ली में कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करन वाले हैं। इसमें दिल्ली से सहारनपुर के लिए नया हाईवे भी शामिल है। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री दिल्ली की महिलाओं के लिए कुछ अहम घोषणाएं कर सकते हैं। नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे
मोदी 29 दिसंबर को दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के तीसरे चरण का उद्घाटन करेंगे। वे गाजियाबाद के साहिबाबाद से आनंद विहार स्टेशन के लिए नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई और दूसरे चरण में मेरठ साउथ तक नमो भारत ट्रेन चल रही है। दिल्ली से मेरठ तक रैपिड रेल के प्रोजेक्ट के जून, 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है। अभी एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली और मेरठ के बीच के सफर में करीब डेढ़ का समय लगता है। वहीं, रैपिड ट्रेन की स्पीड करीब 180 kmph होती है। जिससे इस प्रोजेक्ट के पूरे होने पर यह सफर करीब 55 मिनट में पूरा हो सकेगा। इस 82 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर की अनुमानित लागत 30,274 करोड़ रुपए है। 2020 के दिल्ली चुनाव में AAP ने 62, भाजपा ने 8 सीटें जीतीं AAP दिल्ली की सभी 70 सीटों पर कैंडिडेट घोषित कर चुकी
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। CM आतिशी को कालकाजी से उम्मीदवार बनाया गया है। सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश, सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती से चुनाव लड़ेंगे। पढ़ें पूरी खबर… आतिशी बोलीं- भाजपा सांसद के घर महिलाओं को 1100 रुपए बांटे गए
दिल्ली की CM आतिशी ने 25 दिसंबर को भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा पर महिलाओं को 1100 रुपए बांटने का आरोप लगाया था। आतिशी ने कहा कि प्रवेश वर्मा को गिरफ्तार करना चाहिए। ED-CBI और दिल्ली पुलिस को इनके आवास पर छापा मारना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें… महिला सम्मान, संजीवनी योजना विवाद पर आतिशी बोलीं- एक्शन लेंगे
दिल्ली सरकार ने अरविंद केजरीवाल की दो बड़ी चुनावी घोषणाओं पर ब्रेक लगा दिया। सरकार के दो विभागों ने 25 दिसंबर को अखबारों में विज्ञापन छपवाकर कहा कि राज्य में महिला सम्मान और संजीवनी जैसी कोई योजना नहीं है। इस पर आतिशी ने कहा कि जो नोटिस आज छपे हैं, वो गलत हैं। कुछ अफसरों पर भाजपा ने दबाव बनाकर गलत सूचना छपवाई है। अफसरों के खिलाफ एक्शन लेंगे। पूरी खबर पढ़ें… —————————————————– दिल्ली की राजनीति से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… आतिशी बोलीं- अजय माकन पर कार्रवाई करे कांग्रेस, वे केजरीवाल को एंटी-नेशनल कहते हैं दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच बयानों को लेकर टकराव शुरू हो गया है। दिल्ली की CM आतिशी और सांसद संजय सिंह ने 26 दिसंबर को कहा, ‘कांग्रेस नेता अजय माकन हमारे नेता अरविंद केजरीवाल को एंटी-नेशनल कहते हैं। क्या उन्होंने भाजपा के किसी नेता के खिलाफ ऐसा आरोप लगाया।’ पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *