मोबाइल के झगड़े में छोटे भाई के घोंपा चाकू:लीवर और पेट की आंत फटी, डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर बचाई जान

मोबाइल को लेकर हुए झगड़े में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई के चाकू घोंप दिया। इससे छोटे भाई का लीवर और आंत फट गई। उसे गंभीर हालत में डूंगरपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने एक घंटे तक जटिल ऑपरेशन कर युवक की जान बचाई। दोनों भाइयों के बीच मोबाइल फोन को लेकर झगड़े में ये पूरी वारदात हुई। घटना वरदा थाना क्षेत्र के हिराता माली फला में बुधवार देर शाम की है। डूंगरपुर अस्पताल के पोस्ट ऑपरेशन वार्ड में भर्ती सिकंदर (18) पुत्र देवीलाल रोत निवासी हिराता फला माली ने बताया कि मेरे बड़े प्रेम रोत (20) ने मुझे चाकू मारा। हम दोनों के बीच मोबाइल फोन को लेकर झगड़ा हुआ ​था। मैंने गुस्से में आकर फोन को जमीन पर पटक दिया, जिससे फोन टूट गया। गुस्से में आकर बड़े भाई ने घर में रखा चाकू उठाकर मेरे पेट में घोंप दिया। चाकू लगने के बाद सिकंदर के लीवर फट गया और आते कट गई। सिकंदर बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन लहूलुहान हालत में सिकंदर को डूंगरपुर अस्पताल में लेकर आए। सर्जन डॉ. राजेश रोत ने जांचकर युवक की हालत गंभीर होने पर उसे तुरंत ऑपरेशन थियेटर में लिया। डॉ. राजेश के साथ ही प्लास्टिक सर्जन डॉ. प्रणय अहारी, एनेस्थीसिया डॉ. सरोज ओर डॉ नीतू मौर्य की टीम ने ऑपरेशन शुरू कर दिया। करीब 1 घंटे तक जटिल ऑपरेशन चला ओर डॉक्टरों ने फटा लीवर और आंतें रिपेअर कर दी। इससे युवक की जान बच गई। कुछ घंटे बाद युवक को होश आ गया। डॉक्टर ने बताया कि लीवर के आंतें फटने से युवक की जान भी जा सकती थी, लेकिन उसे समय पर अस्पताल पहुंचने पर बचा लिया गया। घटना को लेकर वरदा थाने में किसी तरह की कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *