मोबाइल टावर पर चढ़ युवक ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा:कड़ी मशक्कत से साढ़े 3 घंटे बाद उतरा नीचे, पत्नी को भी पीटा था

गुमला में शनिवार को एक युवक नशे में अपने घर के पास मौजूद 130 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। यहां से वो गाली-गलौज करने लगा और घर की संपत्ति में बंटवारे की मांग करने लगा। मामला कोटाम गांव की है। पत्नी की पिटाई के बाद चढ़ा था टावर पर इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवक को काफी समझाया। इसके करीब साढ़े 3 घंटे बाद युवक नीचे उतरा। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टावर पर चढ़ने से पहले उसने नशे में अपनी पत्नी प्रतिमा देवी की पिटाई भी की थी। प्रतिमा को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर की संपत्ति के बंटवारे की मांग कर रहा था युवक युवक की पहचान कोटाम गांव निवासी 25 वर्षीय रितेश सिंह उर्फ बाबू के रूप में की गई। वह करीब 130 फीट की ऊंचे मोबाइल के टावर पर चढ़ गया। रितेश अपने पिता और भाई से घर की संपत्ति के बंटवारे की मांग कर रहा था। सैकड़ों ग्रामीण भी वहां जमा हो गए वह टावर पर चढ़कर गालियां भी देने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही कोटाम पिकेट की पुलिस मौके पर पहुंची। सैकड़ों ग्रामीण भी वहां जमा हो गए। रितेश के पिता गोलगप्पे का ठेला लगाते हैं। वह दो भाइयों में छोटा है। उसके तीन बच्चे हैं। पति-पत्नी दोनों ही अस्पताल में भर्ती पुलिस ने उसे नीचे उतारने का प्रयास किया। तेज धूप में टावर का पाइप गर्म हो गया था। इससे रितेश के लिए नीचे उतरना मुश्किल हो रहा था। हालांकि लगातार समझाने के बाद करीब साढ़े तीन घंटे बाद रितेश को सकुशल नीचे उतारा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *