मोबाइल पर बात करते हुए छत से गिरे बुजुर्ग:दोस्त के घर पर गए थे, बैलेंस बिगड़ने से नीचे गिरे; अस्पताल में दम तोड़ा

शहर के उद्योग नगर थाना इलाके में मकान की छत से गिरने से अधेड़ की मौत हो गई। मृतक कैलाश खंडेलवाल (67) रॉयल एक्जोटिका, नया नोहरा बोरखेड़ा के रहने वाले थे। जो शुक्रवार को अपने दोस्त के घर रायपुरा स्थित केशवधाम कॉलोनी में गए थे। वहां फोन पर बात करते करते छत पर चले गए। अनबैलेंस होने से नीचे गिर गए। उद्योग नगर थाना सीआई जितेंद्र शेखावत ने बताया कि कैलाश खंडेलवाल अपने मित्र के घर गए थे। वहां छत पर फोन पर बात कर रहे थे। फोन पर बात करते करते छत से नीचे गिर गए। परिजन उन्हें हॉस्पिटल लाए थे। परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फोन पर बात करते हुए नीचे गिरे बड़े भाई रामेश्वर खंडेलवाल ने बताया कि घटना रात साढ़े 9 बजे की घटना है। कैलाश मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। बात करते करते मकान की पहली मंजिल पर छत पर चला गया। वहां रेलिंग नहीं थी। जैसे ही आगे बढ़ा उसका पैर स्लिप हो गया। वो नीच गिर गया। उसे तुरंत एम्बुलेंस की मदद से हॉस्पिटल लाए। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर मृत घोषित किया। कैलाश के 2 बेटे है। एक दुबई में व दूसरा गुड़गांव में जॉब करता है। दोनों को रात में ही सूचना दे दी थी। दोनों कोटा के लिए रवाना हो गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *