मोबाइल शॉप में चोरी की वारदात:छत का दरवाजा तोड़कर दुकान में घुसे, नगदी-मोबाइल और अन्य सामान चोरी कर फरार

अजमेर के गंज थाना क्षेत्र में मोबाइल शॉप के अंदर चोरी की वारदात सामना आई है। छत के रास्ते से दुकान में घुसकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। एक लाख कीमत का सामान दुकान से चोरी कर फरार हो गए। दुकान मालिक ने मामले की शिकायत गंज थाने में दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित दुकान मालिक रिंकू ने बताया कि फॉयसागर रोड रामेश्वर स्कूल के पास उसकी मोबाइल की दुकान है। सुबह जब दुकान खोलने आया तो दुकान के अंदर तोड़फोड़ हो रखी थी। चेक करने पर सामान और नगदी गायब मिली है। पीड़ित ने बताया कि गल्ले से नगदी और मोबाइल एसेसरीज सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। लगभग 1 लाख कीमत का सामान चोरी किया गया है। छत के रास्ते से दुकान में घुसकर वारदात को अंजाम दिया गया। इसकी सूचना गंज थाना पुलिस को दी गई। सोचा मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया है। पीड़ित की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अन्य दुकानों के भी तोड़े ताले नए साल के मौके पर चोरों ने पुलिस को चुनौती दी है। पुलिस ने मोबाइल की दुकान के आसपास भी अन्य दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने की कोशिश की थी। हालांकि चोर वारदात को अंजाम नहीं दे सके। गंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *