मोबाइल से दूरी बनाने वाले बच्चों ने की शांतिधारा:40 बच्चों ने जिनेंद्र भगवान की प्रतिमा का पंचामृत कर अभिषेक किया

सलूंबर नगर में बीसा नागदा दिगंबर जैन समाज की शिवसागर जैन पाठशाला में रविवार को धार्मिक आयोजन हुआ। आचार्य चंद्र सागर और मुनि आज्ञासागर महाराज के सानिध्य में लगभग 40 बच्चों ने जिनेंद्र भगवान की प्रतिमा का पंचामृत अभिषेक और शांतिधारा की। प्रतिष्ठाचार्य पंडित कमलेश जैन के मार्गदर्शन में बच्चों ने सफेद वस्त्र पहनकर विधि-विधान से अभिषेक संपन्न किया। इसके बाद नवदेवता पूजन कर श्री मल्लिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक के मौके पर निर्वाण लाडू अर्पित किया गया। शिवसागर जैन पाठशाला पिछले 60 वर्षों से समाज में धार्मिक संस्कारों का प्रसार कर रही है। यह पाठशाला बच्चों को धार्मिक विधियों के साथ-साथ अनुशासन, संयम और नैतिक मूल्यों की शिक्षा भी प्रदान करती है। मोबाइल से दूरी बनाने वाले बच्चों ने की शांतिधारा इस आयोजन का एक विशेष आकर्षण मोबाइल फोन से दूरी बनाने वाले बच्चों को शांतिधारा का मौका मिलना रहा। बच्चों ने एक महीने, 15 दिन, 7 दिन या 5 दिन तक मोबाइल का उपयोग न करने का संकल्प लिया था। समाज के सदस्यों ने बच्चों के इस संयम और संकल्प की सराहना की। पूजन सामग्री की व्यवस्था सोहनलाल देवचंद सिंघवी ने की, जबकि अल्पाहार का प्रबंध मोहनलाल चंपालाल सेरावत परिवार द्वारा किया गया। देवेंद्र भीमावत, श्रीपाल मालवी, डॉ. कुंदन खेतावत, मनोहर सिंघवी, कांतिलालजी गुरुजी और युवा साथियों ने आयोजन को सफल बनाने में विशेष सहयोग दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *