मोरशेरवा पहाड़ी पर महायज्ञ में मंडप परिक्रमा के लिए उमड़ी भीड़

भास्कर न्यूज | पत्थलगडा पर्यटन स्थल मोरशेरवा पहाड़ी में नौ दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्रचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन पंचांग पूजन, आचार्य वरण, मंडप प्रवेश, वैदिक पूजन और जलाधिवास का अनुष्ठान हुआ। दिनभर वैदिक पाठ, हवन और संध्या आरती हुई। अहले सुबह से लेकर देर शाम तक यहां यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे। शनिवार को पत्थलगडा, गिद्धौर, सिमरिया और चतरा सदर प्रखंड के सीमाने में नावाडीह स्थित पर्यटन स्थल मोरशेरवा पहाड़ी में श्री श्री 1008 श्री अष्टभुजी दुर्गा माता, शिव परिवार, हनुमत व विश्वकर्मा मंदिर के स्थापित होने वाले प्रतिमाओं का वैदिक परंपरा के अनुरूप विशेष पूजन के बाद जलाधिवास कराया गया। 9 दिवसीय महायज्ञ में कथा प्रवचन के लिए श्री धाम वृंदावन से राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता देवी गौर प्रिया जी और श्रीधाम अयोध्या से शिवम जी महाराज का भी आगमन हो गया है। महायज्ञ के सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, पूर्व मुखिया मेघन दांगी, प्रभादेवी, सचिव कृष्ण देव दांगी, आदित्य राणा, किरण देवी, कोषाध्यक्ष भुनेश्वर महतो, मनोज राणा, कुसुम देवी, संचालक विश्वजीत दांगी, रामचंद्र दांगी सहित अन्य विशेष योगदान दे रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *