मोरावन पश्चिम रेंज की घटना, चीतों को खतरा:कूनो पार्क में घुस रहे थे शिकारी, टीम ने घेरा तो फायर कर भागे, एक के पकड़े जाने की सूचना

कूनो नेशनल पार्क की मोरावन पश्चिम रेंज में कुछ शिकारियों ने घुसने का प्रयास किया है। पार्क के गश्ती दल ने उनको घेरा तो शिकारी फायर करते हुए भाग निकले। खबर यह भी है कि गश्ती दल को एक शिकारी को पकड़ने में सफलता भी मिली है। ग्रामीणों से मिली खबर के अनुसार शिकारियों की ओर से वन विभाग की टीम पर फायर किया गया। एक शिकारी पकड़ा जा चुका है, पर उसका खुलासा पार्क प्रबंधन नहीं कर रहा है। बता दें कि अभी कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगल में दो चीते हैं। ऐसे में शिकारियों से उनको भी खतरा हो सकता है और इसीलिए पार्क प्रबंधन लगातार गश्त कर रहा है। फायर की आवाज के बाद टीम पता कर रही है ^गश्ती दल को फायर की आवाज आई थी। जिसका पता करने में टीम सदस्य लगे हुए हैं। सर्चिंग की जा रही है, यदि शिकारियों ने फायर किया होगा तो पकड़े जाएंगे। पर फिलहाल इतनी ही जानकारी है कि फायर की आवाज के बाद गश्ती दल उसका पता कर रहे हैं।
-आर थिरुकुराल, डीएफओ, कूनो नेशनल पार्क, श्योपुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *