मोहन भागवत का पंजाब दौरा 25 से, शेड्यूल जारी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 25 फरवरी को पंजाब पहुंच रहे हैं। संघ के शताब्दी वर्ष और संघ के पंच परिवर्तन विषयों को लेकर वह अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में वह पंजाब आ रहे हैं। अपने प्रवास के पहले चरण में 25 फरवरी को वह पठानकोट में सुबह 10:15 से 12 बजे तक पूर्व सैनिक अधिकारियों की गोष्ठी को सं‍बोधित करेंगे। वह सायं 4 से 5:30 बजे तक पठानकोट जिला युवा स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रवास के अगले दिन 26 फरवरी को लुधियाना में बाद दोपहर 3:30 से 5 बजे तक होने वाली प्रमुख नागरिक गोष्ठी में हिस्सा लेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *