मोहन यादव सरकार का एक वर्ष होने पर आई कैंप:450 महिलाओं एवं कन्याओं का नेत्र प्रशिक्षण किया, 49 को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए भेजा

मोहन यादव सरकार के एक वर्ष होने पर मोदी जी की कुटिया आनंदम् केंद्र भंडारा साईं मंदिर मंदिर पर 11 दिसंबर को नि:शुल्क नेत्र प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें 450 मरीजों का चेकअप हुआ, जिनमें से 49 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए भेजा गया। श्री परशुराम सेना के प्रकाश शर्मा (पप्पी) और प्रदेश अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने बताया कि मोहन सरकार के 1 वर्ष होने पर सुबह 10 बजे से नि:शुल्क नेत्र शिविर मालवा मिल स्थित बीमा हॉस्पिटल के पास आनंदम केंद्र भंडारा वाला साईं मंदिर पर किया गया। यहां लगभग 450 असहाय बुजुर्ग महिलाओं एवं कन्याओं का नेत्र प्रशिक्षण किया गया। इसमें से 49 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चोइथराम नेत्रालय भेजा गया, जहां पर नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। अनोखी लाल जैन ने बताया कि इस अवसर पर विधायक रमेश मेंदोला, विधायक महेंद्र हार्डिया, एमआईसी मेंबर नंदकिशोर पहाड़िया, समाजसेवी हरीश विजयवर्गीय , योगेश जैन, बाबूलाल मौर्य, मोहसिन खान, सनी शुक्ला, छोटू भीम नायक. भूरा भाई, राजेश बागडे आदि सेवाभावी लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *