मोहलीडीह में सेंधमारी कर 2 लाख नकद सहित 5 लाख के जेवरात और बर्तन की चोरी

भास्कर न्यूज |गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मटरुखा पंचायत स्थित मोहलीड़ीह गांव में बीती बुधवार देर रात चोरों ने मोहन राय के घर में सेंधमारी कर 2 लाख रुपये नगद, 2 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात और लगभग 1 लाख रुपये के काष्ठ व पितल के बर्तन चोरी कर लिए। मोहन राय ने बताया कि उनकी बेटी की शादी मई 2026 में होने वाली है और परिवार पूरी मेहनत से तैयारियों में लगा था। घर के बक्से में रखा 2 लाख नकद, जेवरात और शादी में देने वाले बर्तन ही चोरी हो गए। सुबह उठकर देखा तो कमरे में रखा सामान बिखरा हुआ था और दीवार में छेद कर बक्सा तोड़ा गया था। चोरों ने न केवल परिवार को आर्थिक रूप से प्रभावित किया है, बल्कि शादी जैसी खुशी के अवसर पर मानसिक सदमे और भय का माहौल भी पैदा कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और चोरी की पूरी स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी ने कहा कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। उन्होंने बताया कि यह इलाका कभी उग्रवाद प्रभावित रहा है, इसलिए मामले की जांच हर पहलू को ध्यान में रखकर की जा रही है। ग्रामीणों ने जताई चिंता स्थानीय लोग भी इस घटना से चिंतित हैं। पंचायत के मुखिया रविंद्र कुमार ने बताया कि मोहलीड़ीह और आसपास के क्षेत्र में ऐसी घटनाएं पहले भी हुई हैं, जिससे ग्रामीण भय और असुरक्षा महसूस कर रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना दें। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि मोहन राय के सारे जीवन की मेहनत और बेटी की शादी की तैयारी चोर लेकर चले गए। ऐसे में पुलिस अपराधी जल्द से जल्द पकड़े जाएं ताकि परिवार को न्याय मिल सके और गांव में सुरक्षा का माहौल बना रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *