मोहाली पुलिस ने फर्जी IAS दबोचा:राजस्थान का रहने वाला है, कार पर लिखा हुआ था भारत सरकार, पुलिस जांच में जुटी

पंजाब की मोहाली पुलिस ने एक फर्जी IAS अधिकारी को दबोचा है। जो कि पूरी तरह असली IAS अधिकारी की तरह इलाके में निकलता था। कार पर बकायदा भारत सरकार लिखी हुई प्लेट लगाता था। आरोपी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता था। आरोपी की पहचान प्रवीन कुमार के रूप् में हुई है। मोहाली के थाना फेज-एक की पुलिस ने केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। पता चला है कि वह दो लोगों को नौकरी दिलाने के लिए लेकर आया हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *