मोहाली में अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार:आरोपी के चाचा की हुई थी हत्या, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी जिम्मेदारी

मोहाली में खरड़ क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक से 32 बोर की पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। युवक चंडीगढ़ बुडैल के मृतक सोनू शाह का भतीजा है, जिसकी पहचान तुषार शाह (20) पुत्र प्रवीण शाह के रूप में हुई है। मोहाली फेज 11 थाने में 12 अगस्त को तुषार समेत 5 आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट केस दर्ज हुआ था। इस मामले में खरड़ CIA ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 5 पिस्टल बरामद की थी। जबकि तुषार इस मामले में फरार चल रहा था। पुलिस लगातार आरोपी तुषार के घर और अन्य जगहों पर गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही थी। एसबीआई होम्ज लांड्रा रोड से किया काबू
खरड़ क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी तुषार सिंह खरड़ स्थित एसबीआई होम्ज लांड्रा रोड के पास हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर हरमिंदर सिंह ने एसआई हरभेज सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। टीम के आरोपी को पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का अदालत से रिमांड हासिल किया है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि आखिर वह कहां से हथियार लेकर आया था और अपने पास क्यों रखा था। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने गोलियां मारकर की थी सोनू शाह की हत्या
5 साल पहले सेक्टर-45 स्थित बुड़ैल में सोनू शाह को हत्या कर दी थी। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली गई थी। इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने लॉरेंस गैंग के सक्रिय सदस्य राजू बसौदी समेत कई शूटरों को गिरफ्तार किया था। सोनू शाह अपने दो दोस्तों के साथ बुड़ैल स्थित अपने दफ्तर में बैठा था। तभी पैदल आए 3 अज्ञात युवकों ने दफ्तर में घुसकर सभी पर फायरिंग कर दी, जिसमें सोनू शाह की मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *