मोहाली में गर्लफ्रेंड के नए दोस्त को मारी गोली:गंभीर घायल; पहले दोनों में हुई बहस, हाथापाई तक पहुंची, फिर दो फायर किए

मोहाली में गर्लफ्रेंड के नए दोस्त को उसके बॉयफ्रेंड ने गाेली मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया है। दोनों में पहले बहस हुई, जो हाथापाई तक पहुंच गई। इसके बाद आरोपी ने दो गोलियां चलाई। घटना कल देर शाम फेज-4 के मदनपुर चौक के पास स्थित पार्क की है। करण शर्मा नाम के युवक ने सुभम नामक युवक पर गोली चला दी। घायल सुभम को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, देर रात सुभम अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पार्क में बैठा था। इसी दौरान करण शर्मा वहां पहुंचा और लड़की से पूछा कि वह सुभम के साथ क्यों बैठी है। लड़की ने करण को स्पष्ट कर दिया कि अब उसका उससे कोई संबंध नहीं है और वह अपनी मर्जी से कहीं भी जा सकती है। इस दौरान सुभम ने भी करण को वहां से जाने को कहा। बात बढ़ने पर दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं हुई, जो हाथापाई तक पहुंच गई। लड़की ने दोनों को शांत कराया और सुभम के साथ पार्क से बाहर चली गई। करण ने दो फायर किए, सुभम गंभीर घायल जैसे ही सुभम और लड़की पार्क के गेट पर पहुंचे, करण ने पीछे से आकर सुभम पर दो गोलियां चला दी। एक गोली सुभम की गर्दन और कंधे के बीच लगी, जिससे वह जमीन पर गिर गया। फायरिंग के बाद करण मौके से फरार हो गया। घायल को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल सुभम को पहले फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे सेक्टर-32 स्थित अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके से दो खोखे बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि गोली लाइसेंसी पिस्टल से चलाई गई थी। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि पिस्टल का लाइसेंस किसके नाम पर है। लड़की ने कारण से किया ब्रेकअप घायल सुभम की गर्लफ्रेंड पहले करण शर्मा के साथ थी, लेकिन कुछ समय पहले उसने करण से दोस्ती तोड़कर सुभम से संबंध बना लिए थे। इसी बात को लेकर करण और सुभम के बीच यह विवाद हुआ।पुलिस ने आरोपी करण शर्मा की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *