मोहाली में चलती कार में अचानक आग लग गई। ड्राइवर ने कूद कर अपनी जान बचाई है। हालांकि कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। कार ड्राइवर प्राइवेट नौकरी करता है। वह रात को खाना खाकर अपने घर जा रहा था। हादसा मंगलवार रात करीब 11 बजे फेज-7 में हुआ है। सेक्टर 88 निवासी राहुल ने बताया कि जब वह सेक्टर-70 की ओर जाने वाली सड़क पर पहुंचा, तो अचानक कार से धुआं निकलना शुरू हो गया। जिसके बाद वह तुरंत कार से निकलकर बाहर आए। दमकल की टीम ने पाया काबू राहुल ने कहा कि इस दौरान कार में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। राहुल ने बताया कि उसने 5 साल पहले ही कार खरीदी थी। कार कभी खराब भी नहीं हुई। राहुल ने बताया कि जैसे ही वह कार से उतरा 20 सेकेंड में कार में आग लग गई। ग़नीमत रही की हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।


