मोहाली की बड माजरा कॉलोनी में उस समय एक बड़ा हादसा हो गया, जब सीवर साफ करने वाले ट्रैक्टर के टायरों के नीचे आने से शौर्य निषाद (उम्र 10 वर्ष) की मौत हो गई। जब यह हादसा हुआ, तो कॉलोनी के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने जब ट्रैक्टर चालक को पकड़ने की कोशिश की, तो वह मौके से भाग गया, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और ट्रैक्टर को भी अपने कब्जे में ले लिया है।


