मोहाली में सुसाइड परिजनो ने दिया धरना:घरेलू कलह से तंग, विवाहिता ने फंदा लगाया, एक बेटी और बेटा छोड़ गई पीछे

जिला मोहाली के खरड़ में 36 वर्षीय अनीता रानी द्धारा सुसाइड मामले में मृतका के परिजनों ने धरना देकर न्याय की मांग की। इस दौरान मृतका के भाई रमेश कुमार ने कहा कि उनकी बहन अनीता रानी को ससुराल में पति, सास और ससुर द्वारा लगातार मारपीट और मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ती थी। इसी कारण अनीता तंग आकर आत्महत्या कर गई। उन्होंने सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ससुरवालों से झगड़े के बाद सुसाइड घटना खरड़ के वार्ड नंबर-4 में हुई। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अनीता की छोटी बहन गुरमीत कौर ने फोन कर बताया कि अनीता और उसके ससुर के बीच फिर झगड़ा हो रहा है। इसके बाद जब रमेश ने अनीता से बात की, तो उसने रोते हुए कहा कि वह रोज-रोज के झगड़ों से तंग आ चुकी है और मर जाना चाहती है। रमेश तुरंत ससुराल पहुंचा, लेकिन तब तक अनीता ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने पति कुलविंदर सिंह, सास और ससुर प्रेम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक बेटी और बेटा छोड़ गई पीछे जानकारी के अनुसार, 36 वर्षीय अनीता रानी का विवाह करीब 12 वर्ष पहले खरड़ के सेक्टर-4 के दशहरा ग्राउंड के पास रहने वाले कुलविंदर सिंह से सिख रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ था। विवाह के बाद दंपती के दो बच्चे हुए, जिनमें 9-10 साल का बेटा और डेढ़ साल की बेटी शामिल हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, विवाह के कुछ समय बाद से ही अनीता को पति, सास और ससुर की ओर से लगातार मानसिक प्रताड़ना और झगड़ों का सामना करना पड़ता था। अनीता कई बार मायके आकर अपनी पीड़ा बताती रही, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। रमेश ने बताया कि कुछ दिन पहले ही अनीता ने फोन पर बताया था कि उसका ससुर उससे झगड़ा कर रहा है, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *