मोहाली के खरड़ सिटी थाने में एक युवक के खिलाफ सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शित कर ‘गन कल्चर’ को बढ़ावा देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत की है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने ‘davaan0007’ नाम से इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अपनी मर्सिडीज कार (नंबर पीबी27 F-0818) के साथ हाथ में रिवॉल्वर या पिस्टल लिए हुए तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। वीडियो के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। युवक पर गन कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप आरोप है कि युवक सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर ‘गन कल्चर’ को बढ़ावा दे रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी ताकि समाज में गलत संदेश न जाए और कानून व्यवस्था बनी रहे।


