मोहाली में 19.64 करोड़ की ड्रग्स बरामद:गैंगस्टर लविश ग्रोवर ने पूछताछ में किया खुलासा, किराए के फ्लैट में की थी जमा

पंजाब के मोहाली जिले जीरकपुर पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए लुधियाना के गैंगस्टर लविश ग्रोवर के किराए के फ्लैट से पुलिस ने भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है। वह जीरकपुर में स्थित शिवा होम्स में फ्लैट नंबर 9A में किराए पर रह रहा था।। पुलिस ने इस फ्लैट से 19 करोड़ 64 लाख 19 हजार 952 रुपए मूल्य की ड्रग्स बरामद की है। यह कार्रवाई गैंगस्टर लारेंस विश्नोई के करीबी गैंगस्टर लविश ग्रोवर उर्फ लवी की निशानदेही पर की गई। बरामद सामान में बड़ी मात्रा में इंजेक्शन, टैबलेट और नशे से जुड़ी अन्य सामग्री शामिल है। फ्लैट नंबर 9A से बरामद नशे की खेप पुलिस को इस फ्लैट से 1 लाख 53 हजार 316 शीशियां एनाबॉलिक स्टेरॉयड और 1 लाख 24 हजार 600 टैबलेट मिली हैं। इसके अलावा, प्रिंटिंग सामग्री, नशा भरने की मशीनरी और कथित एलोपैथिक दवाइयां भी जब्त की गई हैं। पुलिस ने परीक्षण और विश्लेषण के लिए आठ नमूने भी लिए हैं। गैंगस्टर लविश ग्रोवर का आपराधिक इतिहास जीरकपुर के शिवा एन्क्लेव में 4 दिन पहले पुलिस ने लुधियाना के ए-श्रेणी के गैंगस्टर लविश ग्रोवर को मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार किया था। पुलिस कार्रवाई के दौरान ग्रोवर ने तीन गोलियां चलाईं, जिसके जवाब में पुलिस की फायरिंग से वह घायल हो गया और मौके पर ही पकड़ा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *