मोहाली में 6 साल की बच्ची को कुचला:स्कूल से लौट रही थी हिमाचल की अराध्या, अस्पताल में मौत; पिता सेना में तैनात

मोहाली के सेक्टर-69 में एक दुखद घटना घटी है। यहां एक छह साल की बच्ची को थ्री व्हीलर ने कुचल दिया। बच्ची को गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान छह साल की आराध्या शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने थ्री व्हीलर चालक लवप्रीत निवासी सोहाना को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। स्कूल से वापस आ रही थी घटना सेक्टर-69 की है। छह साल की अराध्या अपने भाई के साथ स्कूल से वापस आ रही थी। वह अपने घर के बाहर पार्क से सड़क पार कर रही थी। जबकि उसके भाई और अन्य परिवारिक मेंबर पीछे थे। इसी बीच तेज रफ्तार थ्री व्हीलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद थ्री व्हीलर चालक बड़ी तेजी से वहां से निकल गया। इसके बाद वहां लोग इकट्‌ठे हो गए। घायल लड़की को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अराध्या हिमाचल प्रदेश की रहने वाली थी। मृतका के पिता आर्मी में तैनात हैं। भाई के सामने गई जान जब यह हादसा हुआ उस समय मृतका का भाई भी साथ था। थ्री व्हीलर के टायर लगने से बेसुध हो गई थी । वह सड़क पर गिर गई थी। साथ ही भाई दौड़ता हुआ मौके पर पहुंचा। उसने बहन को उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठी। फिर वह पूछने लगा कि उसकी बहन को क्या हो गया। इसी बीच उसकी मां भी मौके पर पहुंची। लोग भी इकट्‌ठे हो गए। इसके बाद लड़की को अस्पताल लेकर गए। वहीं, इलाके के लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में वाहनों की स्पीड कम होनी चाहिए। साथ ही स्पीड ब्रेकर बनाए जाने चाहिए। ताकि इस प्रकार की घटनाएं न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *