मोहाली में JCB ने बच्चे को कुचला, मौत:घर के बाहर खेल रहा था, आरोपी मौके से फरार, अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया शव

मोहाली जिला स्थित नयागांव के सिंघादेवी इलाके में दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां घर के बाहर खेल रहे 2 साल के बच्चे को तेज रफ्तार जेसीबी ने कुचल दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक जेसीबी लेकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार 2 साल का अदब अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक जेसीबी तेज रफ्तार में वहां से गुजरी। बताया जा रहा है कि चालक ने बच्चे पर ध्यान नहीं दिया और जेसीबी का टायर उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद चालक वाहन रोकने के बजाय मौके से भाग गया। लोगों को इकट्ठा होता देख भागा आरोपी जब बच्चे को जेसीबी ने कुचला तो बच्चे की चीखने की आवाज सुन आसपास के लोग घटनास्थल की ओर भागे। लोगों को आते देख जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। आरोपी की तलाश में छापेमारी पुलिस ने अज्ञात जेसीबी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। मृतक बच्चे के पिता मसूद मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और नयागांव में मजदूरी का काम करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *