मौज मस्ती के लिए 10वीं-12वीं के स्टूडेंट बने चोर;VIDEO:शटर का ताला तोड़कर 4 लाख के मोबाइल चुराए, एग्जाम के बाद गुजरात भागने वाले थे

बांसवाड़ा में मौज-मस्ती करने के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा के दो छात्रों ने चोरी कर ली। मोबाइल शॉप के शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और चार लाख रुपए के फोन ले उड़े। चोरी किए गए फोन घर ले जाकर गेहूं के चारे में छुपा दिए। एग्जाम पूरे होने के बाद दोनों का गुजरात भागने का प्लान था। लेकिन इससे पहले पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों नाबालिगों से 17 मोबाइल बरामद किए गए हैं। मामला कसारवाड़ी थाना क्षेत्र का है। डूंगरा छोटा चौराहे पर स्थित दुकान पर 15 फरवरी की रात करीब 1 बजे दोनों ने वारदात को अंजाम दिया था। SHO प्रभारी निर्भय सिंह ने बताया- डूंगरा छोटा निवासी प्रहलाद दांतला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 16 फरवरी की सुबह जब वह मोबाइल शॉप पर पहुंचा तो दुकान के ताले टूटे मिले। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। दुकान से 22 मोबाइल, करीब 3 हजार रुपए नकद और अन्य एसेसरीज गायब थीं। 15 फरवरी की रात टूटा था शटर SHO प्रभारी निर्भय सिंह ने बताया- 15 फरवरी की रात करीब 1 बजे वारदात को अंजाम दिया गया था। लोहे के एंगल से शटर का ताला तोड़कर आरोपी अंदर घुसे थे। करीब दो मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। मोबाइल एक खाली बॉक्स में भरकर ले गए थे। दोनों आरोपी चेहरे पर मास्क लगाकर आए थे, ताकि उनकी पहचान न हो सके। जाते समय शटर को वापस नीचे करके चले गए थे। 12वीं के छात्र को पकड़ने के बाद दूसरा साथी भी पकड़ा गया SHO प्रभारी निर्भय सिंह ने बताया- मामले की जांच के आधार पर 21 फरवरी को 12वीं के छात्र को निरुद्ध कर पूछताछ की गई। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसके घर से 6 मोबाइल बरामद किए। पूछताछ के आधार पर 22 फरवरी को 10वीं के छात्र को निरुद्ध कर पूछताछ की गई। उसने वारदात करना स्वीकार किया। छात्र ने मोबाइल घर पर गेहूं के चारे में छुपा दिए थे। पुलिस ने 11 मोबाइल और एसेसरीज बरामद की हैं। पुलिस ने बताया- दोनों छात्र मोबाइल बेचने की फिराक में थे। वहीं एग्जाम के बाद गुजरात भागने की योजना भी बना रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *