रांची | देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि पर शनिवार को रांची में मौलाना आजाद द्वारा स्थापित मदरसा इस्लामिया में कुरआन ख्वानी व श्रद्धांजलि सभा हुई। मौके पर मदरसा के प्राचार्य मौलाना शुजाउल हक ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में मौलाना अबुल कलाम आजाद का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने मुस्लिम लीग के नेता मोहम्मद अली जिन्ना की द्विराष्ट्र सिद्धांत का दृढ़ता से विरोध किया था।


