मौसम का हाल:प्रदेश में अधिकतम पारा सबसे ज्यादा बाड़मेर में 28 डिग्री

नए साल की शुरूआत के साथ ही इन दिनों पारा 28 डिग्री पार पहुंच गया है। जबकि जनवरी में कड़ाके की ठंड का दौर होना चाहिए था, वहां दिन में तेज धूप खिल रही है। बुधवार को सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। इसके बाद धूप खिल गई। आगामी दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना है। बुधवार को बाड़मेर का अधिकतम पारा 28.0 और न्यूनतम 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज ​किया गया। उत्तर भारत में बर्फबारी के बाद गत दिनों शीत लहर से बाड़मेर में न्यूनतम पारा 8​ डिग्री तक पहुंच गया था। इसके बाद इन दिनों 10 डिग्री पार है। हालांकि हवा की रफ्तार कम हुई है, लेकिन सर्दी कमजोर हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक 6 जनवरी के बाद एक बार फिर कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होने के संभावना है। कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *