मौसम का हाल:प्रदेश में रात का तापमान 2 डिग्री तक बढ़ेगा, 8 से सर्द हवाएं लौटेंगी

प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में रविवार से रात के तापमान में वृद्धि शुरू हो गई है। अगले दो दिनों यानी सोमवार और मंगलवार तक बढ़ोतरी जारी रहेगी। इससे ठंड कुछ कम हो जाएगी। बुधवार से फिर से उत्तर से ठंडी हवा आने लगेंगी। इससे रात के तापमान में एक बार फिर कमी आएगी और ठंड बढ़ने लगेगी। न्यूनतम तापमान में कमी के कारण प्रदेश के सभी संभागों में ठंड अभी थोड़ी कम हो गई है। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी अगले दो दिनों तक जारी रहेगी। यानी एक से दो डिग्री की क्रमिक वृद्धि रहेगी। इससे तापमान सामान्य के बराबर और कहीं-कहीं पर उससे अधिक भी पहुंच सकता है। रविवार को राजधानी रायपुर में रात का तापमान सामान्य के करीब रहा। पारा 13.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह नार्मल से 0.4 डिग्री कम है। दिन का तापमान भी 30 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा था। सुबह हवा में नमी 68 फीसदी रही। यह शाम तक 48 प्रतिशत के आसपास पहुंच गई। बिलासपुर में पारा 12.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक था। अन्य जगहों पर न्यूनतम तापमान अभी कम है, लेकिन पिछले दिनों की तुलना में तापमान में कमी आई है। पेंड्रारोड में पारा 7.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.7 डिग्री कम है। अंबिकापुर, जगदलपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से कम है। उत्तर में पश्चिमी विक्षोभ बनेगा
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले दो दिनों तक तापमान में वृद्धि होगी। बुधवार से उत्तरी भारत में पश्चिमी विक्षोभ बनने लगेगा। उत्तर भारत से शुष्क हवा फिर से आने लगेगी। इससे एक बार फिर ठंड में वृद्धि होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *