मौसम का हाल:बादलों के बीच मनेगी होली, 35 डिग्री तक जा सकता है पारा

रांची सहित राज्यभर में इस बार रंगों का त्योहार होली 15 मार्च को मनेगी। सभी लोग इसकी तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन इस बार होली पर मौसम का मिजाज भी बदलेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और दिन में उमस भरी गर्मी सताएगी। क्योंकि, मौसम विभाग ने 15 मार्च को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई है। हालांकि बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। होली के मौके पर अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। ऐसे में तेजी गर्मी की शुरुआत भी हो जाएगी। 20 मार्च के बाद गर्मी और बढ़ने की संभावना है। अगर पिछले पांच वर्षों में होली के मौके पर मौसम के मिजाज की बात करें तो सिर्फ 2024 में होली के मौके पर दिन का तापमान 30 डिग्री और रात का 17 डिग्री के करीब रहा है। अन्य वर्षों में दिन का तापमान 30 डिग्री के पार और रात का तापमान भी 20 डिग्री से अधिक रहा है। ऐसे में इस बार होली के मौके पर रांची सहित पूरे राज्य के लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। आज रांची का मौसम रहेगा साफ, 2 डिग्री तक चढ़ेगा तापमान रांची में 10 मार्च को आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन राज्य के कुछ क्षेत्रों का मौसम बदलेगा। राज्य के दक्षिणी एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र अन्तर्गत पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, देवघर, धनबाद, दुमका, गोड्‌डा सहित अन्य क्षेत्रों में आसमान में बादल छाया रहेगा। 11 मार्च से आसमान पूरी तरह साफ हो जाएगा। मौसम केन्द्र रांची की मानें तो अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रात का तापमान भी 19 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इधर, रविवार को राज्य के 20 जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *