मौसम का हाल:राजधानी में आज हल्के बादल गरज-चमक के साथ बौछारें भी

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को आसमान में हल्के बादल रहेंगे। इस दौरान एक-दो बार गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की भी संभावना है। बादल और बारिश की वजह से दिन का तापमान ज्यादा बढ़ नहीं पाएगा। पारा 36 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही द्रोणिका तथा कुछ अन्य सिस्टम के कारण प्रदेश में समुद्र से नमी आ रही है। इसका असर राजधानी पर भी पड़ने लगा है। पिछले 24 घंटे से राजधानी में गर्मी में थोड़ी कमी आएगी। पारा करीब दो डिग्री तक गिर गया है। गुरुवार को सुबह हवा में नमी 62 फीसदी थी। यह शाम तक 37 प्रतिशत रिकार्ड की गई। दिन का तापमान 38 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से नमी बढ़ने की संभावना है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा होगी। नमी बढ़ने से रायपुर में भी मौसम में बदलाव आएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *