मौसम का हाल:राजधानी में बढ़ी ठंड, आज गिर सकता है रात का पारा

राजधानी रायपुर में मंगलवार को ठंड बढ़ गई। रात के तापमान में करीब पांच डिग्री का अंतर आया है। आने वाले एक-दो दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। इससे ठंड में वृद्धि होगी।
प्रदेश में मौसम साफ हो गया है। शुष्क हवा आने लगी है। इससे रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। सोमवार को रायपुर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक था। यह सामान्य से पांच िडग्री अधिक था। मंगलवार को पारा गिरकर 15.1 डिग्री पहुंच गया। 24 घंटे में ही तापमान में करीब पांच डिग्री की कमी आ गई। इससे अचानक ठंड बढ़ गई है। सुबह हवा में नमी 56 फीसदी थी। यह शाम को घटकर 48 फीसदी पहुंच गई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। इससे ठंडी हवा प्रदेश में आएंगी और रात का तापमान गिरेगा। अगले दो दिनों में तीन से चार डिग्री की गिरावट आ सकती है। बुधवार को रायपुर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। दिन का तापमान आज 30 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें भी दो डिग्री की कमी आने की संभावना है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी ठंड बढ़ेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *