राजधानी रायपुर में दिन का तापमान एक बार फिर 40 डिग्री से ऊपर चला गया है। रविवार को शहर में तेज धूप महसूस हुई। मौसम अब पूरी तरह साफ हो गया है। इसलिए अब गर्मी बढ़ने लगी है। सोमवार को भी मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि 8 अप्रैल से प्रदेश में एक बार भी बारिश और बादल छाने की स्थिति बनने लगी है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम में आया बदलाव अब खत्म हो गया है। आसमान साफ होने के कारण एक बार फिर शुष्क हवा का प्रभाव दिखने लगा है। रविवार को राजधानी में दिन का तापमान 40.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा है। पिछली रात भी अच्छी गर्मी महसूस हुई। रात में भी तापमान 24.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है। सोमवार को भी मौसम साफ रहेगा। दिन का तापमान 41 और रात में पारा 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 8 से प्रदेश में बारिश
पूर्वी बिहार से विदर्भ तक एक द्रोणिका बनी हुई है। उसके आसपास एक चक्रवात है, जो झारखंड छत्तीसगढ़ से होकर गुजरेगी। इस सिस्टम के कारण प्रदेश में 8 अप्रैल से कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। हालांकि प्रदेश में अगले दो दिनों तक तापमान में एक से तीन डिग्री की वृद्धि होगी। सोमवार को कहीं-कहीं पर हल्के बादल जरूर नजर आएंगे।