ऊपरी सतह पर चलने वाली जेट स्ट्रीम हवा की रफ्तार में कमी आते ही पारे की गिरावट पर ब्रेक लग गया है। शुक्रवार को 24 घंटे के दौरान 2.4 डिग्री पारा लुढ़क गया। इस तरह 7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रात का पारा चढ़ने का कारण बिखरे-बिखरे बादल छाना भी है। हालांकि जेट स्ट्रीम हवा जमीन से 12 से 14 किमी ऊंचाई पर 200 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हैं। इससे अगले 24 घंटे के दौरान रात के तापमान में फिर से गिरावट आएगी। यानी अभी कड़ाके की सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली। इस बार दिसंबर में कड़ाके की सर्दी के दिन ज्यादा रह सकते हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री बढ़त के साथ 7 डिग्री दर्ज किया गया। निगम ने जलाए अलाव: सर्दी के बढ़ते प्रकोप को देख नगर निगम ने शहर के कई स्थानों पर अलावा जलाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को अलकापुरी तिराहा, थाटीपुर चौराहे, रेलवे स्टेशन के बाहर, जेएएच प्रांगण, महाराज बाड़ा, बस स्टैंड, फूलबाग चौराहा, हजीरा आदि जगह अलाव जाए जाएंगे। रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है
जेट स्ट्रीम हवा के साथ उत्तरी हवा की रफ्तार फिरसे बढ़ेगी। इसके चलते अगले 24 घंटे के दौरान रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। -पीके रैकवार, मौसम वैज्ञानिक


