मौसम का हाल:47 डिग्री तक पहुंच जाता है मई में तापमान इस साल बारिश के कारण 44 से कम रहा

प्रदेश में अप्रैल और मई महीना सबसे ज्यादा गर्मी वाला है। इस महीने में दिन का अधिकतम तापमान 46-47 डिग्री तक पहुंच जाता है। महीने में एक-दो बार लू चलती है। कई दिनों तक गर्म हवा के थपड़े पड़ते हैं। 25 के बाद ही आंधी-तूफान चलने पर राहत मिलती है।
इस साल महीने की शुरुआत से ही बदली-बारिश के हालात ने सूरज को घेर लिया है। दिन का तापमान 44 डिग्री से ऊपर ही नहीं पहुंचा। तापमान थोड़ी वृद्धि होने लगती है कि पश्चिमी विक्षोभ और कुछ अन्य सिस्टम प्रभावी होकर तापमान गिरा देते हैं। गुरुवार को प्रदेशभर में हुई बारिश के कारण सभी जगहों पर दिन का तापमान सामान्य से आठ-नौ डिग्री तक नीचे चला गया है। शुक्रवार को भी प्रदेश में कई जगहों पर बारिश होगी। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी। मई में आमतौर पर तेज गर्मी पड़ती है और पश्चिमी विक्षोभ बनने पर एक-दो बार बारिश-बादल के हालात बनते हैं। इस साल ये सिस्टम अधिक प्रभावी रहे हैं। इस वजह से लगातार बारिश-बादल की स्थितियां बन रही हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कई जगहों पर जमकर बारिश हुई। बारिश के कारण दिन का तापमान सभी जगहों पर काफी नीचे चला गया है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 9.8 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री रहा। यह नार्मल से 5.2 कम है। बिलासपुर में दिन का तापमान 34.4 डिग्री रहा। यह नार्मल से 9.4 कम रहा। अंबिकापुर, पेंड्रारोड, दुर्ग, राजनांदगांव और जगदलपुर में भी तापमान सामान्य से 6 से 10 डिग्री तक कम है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे के तापमान में दो से तीन डिग्री की और गिरावट आएगी। इससे तापमान का सामान्य से विचलन (कम-ज्यादा) और बढ़ जाएगा।
यहां हुई बारिश
भैरमगढ़ में 50, कुटरू, सुहेला में 40, मोहला, अहिवारा, बागबाहरा में 30, कवर्धा, बालोद, कोमाखान, खैरागढ़, उसूर, गुंडरदेही, धमतरी, तिल्दा, ओरछा, दुर्गकोंदल, बेरला, दुर्ग, बीजापुर, छुईखदान, बागबाहरा और गुरूर में 20, गंगालूर, गोबरा नवापारा, माना, रायपुर, पथरिया, अर्जुंदा, गंडई, देवरी, पाटन, भिलाई, लवन, खरोरा, कांसाबेल, तोकापाल, देवकर, घुमका, बेमेतरा, बिहारपुर, लाभांडी, महासमुंद, डोंगरगांव, दरभा, पाली, कुकरेल में 10-10 मिमी बारिश हुई। गुरुवार को दिन में जगदलपुर में 24.8 मिमी पानी गिरा। इसके अलावा बिलासपुर, अंबिकापुर और दुर्ग में भी दिन में बारिश हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *