रांची | मौसम खराब रहने से रविवार को कई विमान विलंब से रांची पहुंचे। दिल्ली से 9.10 बजे आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 9.45 बजे रांची एयरपोर्ट पर उतरी। पटना से 11.55 बजे आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 12.44 बजे रांची पहुंची। वहीं, कोलकाता से 15.05 बजे आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 15.52 बजे रांची पहुंची। दिल्ली से 20.05 बजे आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 20.42 बजे रांची आई।


